Bharat Vishal
Showing posts with label लिंग. Show all posts
Showing posts with label लिंग. Show all posts

Thursday, October 28, 2010

गडकरी की टीम में मरे हुए नेता भी!

नई दिल्ली । भाजपा अध्यक्ष नितिन गडकरी द्वारा महीनों चले विचार-विमर्श के बाद टीम घोषित की गई है लेकिन इसमें उन्होंने कई गंभीर गल्तियां भी की हैं। सूची में एक मृत नेता को भी स्थान दिया गया है। इससे लगता है कि भाजपा अध्यक्ष तथा उनके सलाहकारों को ठीक तरह से अपने नेताओं के बारे में भी जानकारी नहीं है।
भाजपा की नई सूची देखने से पता चलता है कि इसमें तो एक महिला का लिंग परिवर्तन भी कर दिया गया है। यही नहीं राष्ट्रीय कार्यकारिणी की विशेष आमंत्रितों को सूची में बलदेव प्रकाश टंडन को शामिल किया गया है, जो इस दुनिया से कूच कर गये हैं। कुंवारी से श्रीमती बनाई गई सूची में सरोज पांडे, आरती मेहरा और रंजना शाही जैसी जानी-मानी महिला नेता शामिल हैं। इसी तरह कई कुंवारी महिला नेताओं को श्रीमती बना दिया गया है,साध्वी निरंजना ज्योति के नाम के आगे श्री लगाकर उन्हें पुरुषों  की श्रेणी में रखा गया है। इस संबंध में कांग्रेस के एक महासचिव का कहना है कि भाजपा को जब अपने नेताओं के बारे में ही नहीं पता तो इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह आम जनता का कितना ध्यान रख सकती है।